प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर रजौन सीएचसी एवं एडिशनल पीएचसी नवादा में 396 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

रजौन, बांका : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर 9 नवंबर दिन गुरुवार को सीएचसी रजौन एवं एडिशनल पीएचसी नवादा में आयोजित शिविर के दौरान कुल 396 प्रसूताओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें उचित परामर्श दी गई। इस अवसर पर रजौन सीएचसी परिसर में सीएचसी प्रभार में रह रहे डॉ. अमीनुद्दीन, डॉ. कुमारी अर्चना प्रसाद, डॉक्टर निशांता भारती एवं नवादा एडिशनल पीएचसी में डॉ. मुहम्मद शाहनवाज तैनात थे। रजौन सीएचसी परिसर में 336 एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवादा में 60 गर्भवती महिलाओं की खून जांच, रक्त चाप, शुगर आदि की जांच करवा कर उचित परामर्श सहित अन्य तरह के निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गई। सीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना ने बताया कि इस दौरान महिला के शुगर, बीपी, वजन आदि की जांच की गई। इस दौरान रजौन सीएचसी एवं नवादा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मुहम्मद शाहनवाज ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं एएनएम के सहयोग से प्रसूता महिलाओं के बीच स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक दवाइयां, कीट आदि उपलब्ध कराए जा रहे थे। वहीं मौके पर आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका आदि इस दौरान बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए प्रसूति एवं गर्भवती महिलाओं का सहयोग कर रहे थे। इस मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, बिंदु कुमारी, राहुल, गौरव कुमार, सुमित कुमार, सरोज कुमारी, पमपम, नीलू, रेखा, विद्या, बबीता, प्रेमलता, बीबी सरोकत, आशा रीता कुमारी, नूतन कुमारी, नवादा में शीला, रीना, अर्चना, पवन सहित अन्य आंगनवाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ता आदि सहयोग करने में काफी तत्पर दिख रहे थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post