रजौन, बांका : विधानमंडल के दोनों सदनों में विगत 7 नवंबर दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से किए गए अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपाइयों के तेवर काफी गर्म दिख रहे हैं, इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चारों ओर से घिर गए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार 9 नवंबर को रजौन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष प्रभाष केसरी तथा उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रजौन प्रखंड मुख्यालय के सामने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा सामूहिक रूप से उनका पुतला दहन भी किया। इस दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से त्यागपत्र की भी मांग कर रहे थे। भाजपा दोनों मंडल अध्यक्ष प्रभास केसरी एवं धीरेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया के मुख्यमंत्री की मनोस्थिति ठीक नहीं है, आगे कहा महिलाओं पर की गई टिप्पणी न केवल निंदनीय है, सभ्य समाज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। बिहार की मां-बहने कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफ नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि जिस देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां केंद्र सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आई है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं के प्रति इस तरह की बयानबाजी बेहद निंदनीय है, जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए नित्य नए-नए काम कर रहे हैं, तमाम योजनाएं चलाकर नारी को सशक्त बना रहे हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करके उनका अपमान किया है, इसके लिए महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। इस दौरान रजौन उत्तरी व दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के अलावे भाजपा के विधानसभा प्रभारी निरोज झा, वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन चौधरी, जिला संयोजक राज किशोर तांती, मंडल भाजपा महामंत्री अवधेश यादव, बब्लेश केसरी, गौतम विश्वकर्मा, डॉ. निहार रंजन, बमबम मिश्रा, मदन मोहन ठाकुर, गिरधारी साह, सुमन कुमार, कुंदन मंडल, अशोक रजक, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...