रजौन के पूर्व प्रमुख को पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह मझगांय ग्राम निवासी स्वर्गीय केशवलाल राव के 32वीं पुण्यतिथि पर 16 नवंबर दिन गुरुवार को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके स्मारक स्थल पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि देने वाले में से रजौन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह गृह पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार, पूर्व सरपंच बनारसी यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, वयोंवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, भूपाल सिंह, पूर्व प्रमुख स्वर्गीय केशव लाल राव के पुत्र जितेंद्र कुमार राव, सुभाष चंद्र राव, नवीन कुमार राव के अलावे उनके गांव व परिवार के सदस्य प्रताप नारायण राव, योगेंद्र राव सहित काफी संख्या में पूर्व प्रमुख के मित्र मंडली के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post