आज भी उपेक्षित है चांदन के कई गांव -जवाहर

बांका: बांका के युवा समाजसेवी नेता जवाहर कुमार झा द्वारा लगातार चांदन प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होना उनकी दिनचर्या बन गई है। लगातार कई दिनों से वे इस प्रखंड के दूर दराज के गांव में जाकर उसकी समस्या देख रहे हैं। और उसके बारे में लोगों से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ जवाहर कुमार झा बुधवार को बिरनिया पंचायत के बांक, सुपाहा, खिरहरतरी, धावा, कटोंन, निलकोठी,चांदन पंचायत के डूमरथर,  रामपुर,चांदन बाजार सहित डुमरकोला गांव पहुंचे। यह सभी गांव काफी अपेक्षित बताये जाते हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद वापस लौटने पर समाजसेवी नेता जवाहर कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रखंड आज भी काफी पिछड़ा हुआ है। यहां गरीबों से वोट लिया जाता है लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। जबकि अधिकतर गांव सड़क ,पानी, शिक्षा के लिए बदहाल है। कई गांव ऐसे भी हैं जहां जाने को सड़क नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। नल जल योजना पूरी तरह बेकार पड़ा हुआ है। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। जिला में बैठे पदाधिकारी को इन सब बातों की जानकारी प्रतिनिधियों द्वारा नहीं दिए जाने से इस प्रकार की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इसलिए वे लगातार गांव की समस्या को देखकर इसकी जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारी को दे रहे हैं। जिसका प्रभाव भी अब धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि कुछ नेता चुनाव के समय ही गांव में आते हैं। लेकिन बाद में उन्हें देखने वाला कोई नहीं आता है। अब सभी गांव के मतदाता जागरूक हो गए हैं और विकास करने वाले नेता को ही अपना वोट डालना चाहते है। उनके साथ संजीव सिंह,प्रियदर्शी ठाकुर,अरविंद पांडेय,मनीष यादव,अरविंद राय,संजीव यादव सहित कई दर्जन समर्थक उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post