पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर) तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए संग्रामपुर प्रखंड के कई छठ घाटों का दौरा किया | विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व बिहार का सबसे बड़ा पर्व माना जाता हैं | छठ पर्व में महिलाएं श्रद्धा एवं काफी निष्ठा के साथ इस पर्व को मानती हैं | इस पर्व में भगवान भास्कर की पूजा होती है इसमें डूबते भी आर्ग एवं उगते भी अर्ग दिया जाता है यह पर्व चार दिन का होता है |साथ चल रहे पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम हो , घाटों पर बैरिटिंग हो, अगर ठंड की स्थिति हो तो लकड़ी का व्यवस्था किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो एवं साथ ही साथ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए |इस कार्यक्रम में साथ चल रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिद्धू शेखर सिंह , संग्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार , अंचलाधिकारी स्नेहा सत्यम , थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह , जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे|


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...