जनविश्वास यात्रा के क्रम में रजौन पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत,3 मार्च को आयोजित जनविश्वास महारैली में लोगों को पहुंचने का किया आह्वान

रजौन, बांका : जनविश्वास यात्रा को लेकर मंगलवार की देर संध्या बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफिला भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग के रास्ते बांका पहुंचा, तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों में काफी उत्साह व हर्ष देखी गई। अपने नेता के स्वागत व अभिनंदन के लिए सड़क मार्गों पर सड़क के दोनों ओर समर्थकों व कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ देखी गई। राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भागलपुर-बांका जिले के सीमा पर अवस्थित रजौन प्रखंड अंतर्गत रैयपुरा कैमिकल फैक्ट्री के समीप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरा सड़क मार्ग तेजस्वी यादव के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। वहीं बता दें इसके पूर्व विगत सोमवार की देर शाम से ही उनके आगमन को लेकर रजौन प्रखंड क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर जगह-जगह समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ उनका इंतजार करती रही, लेकिन उनका काफिला मंगलवार की संध्या करीब 5:30 बजे बांका जिला अंतर्गत रैयपुरा पहुंची, जहां उनके अभिनंदन व स्वागत के लिए बॉर्डर पर सैंकड़ों कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ बैनर, पोस्टर आदि के साथ खड़े थे। वहीं विशेष वाहन पर सवार पूर्व मुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश देखकर वाहन से ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर-टेकनी के समीप अपने विशेष वाहन पर से ही जनता को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में आगामी 3 मार्च को आयोजित जनविश्वास महारैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने का आह्वान किया। उनके आगमन को लेकर पूरा इलाका पार्टी के झंडा और बैनर से पट गया था। रजौन प्रखंड क्षेत्र के अलावे बांका जिला मुख्यालय तक मुख्य सड़क मार्ग पर गरीब पांच दर्जन से भी अधिक स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए थे। भागलपुर व बांका जिले के सीमा पर अवस्थित रजौन प्रखंड क्षेत्र के बांका बॉर्डर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, धोरैया के राजद विधायक भूदेव चौधरी, धोरैया निवासी पूर्व एमएलसी संजय कुमार यादव व गोड्डा के पूर्व राजद विधायक संजय यादव की अगुवाई में जगह-जगह कार्यकर्ता उनके इंतजार में घंटों खड़े रहे और उनका काफिला गुजरते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह व जोश देखी गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, राजद के वरिष्ठ नेता विष्णु देव ठाकुर, अनिल सिंह चंद्रवंशी, दिवाकर प्रसाद यादव, दयानंद यादव, कोषाध्यक्ष संजय यादव, नंदकिशोर यादव, नयन सिंह नटवर, अंबिका सिंह चंद्रवंशी, नंदू यादव, तपन दास, पूर्व मुखिया जयप्रकाश यादव, रामविलास यादव, रामविलास पासवान, अरविंद यादव, सुरेश यादव, मुखिया जवाहर यादव, सुभाष चंद्र यादव, नितेश यादव, निरंजन कुमार, अभिजीत सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता जगह-जगह उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post