बांका: भाजपा का लाभार्थी कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए चांदन प्रखंड मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमे प्रखंड भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में केंद्र औऱ बिहार सरकार की सभी लाभकारी योजना की जानकारी प्रत्येक घरों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही साथ हर पंचायत के सभी बूथों के लिए अपने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओ की एक टीम बना कर उसे मजबूती के साथ चुनाव तक सक्रिय रहने को कहा गया। साथ ही इस बात पर भी बल दिया गया कि पहले भाजपा में रहने वाले जो कार्यकर्ता किसी कारणवश भाजपा से अलग हो गए है उन्हें फिर से पार्टी में लाकर औऱ नये सदस्यों को भी सदस्य बना कर अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करें।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि लाभार्थी कार्यक्रम अभियान के जिला संयोजक बेलहर विधानसभा प्रभारी सुमन सौरभ मौर्य, आईटी सेल के जिला संयोजक अतुल कुमार सिंह, बेलहर विधानसभा संयोजक हरे कृष्ण पांडेय, सुबोध यादव, बेचन महतो, महेंद्र साह, तरुण कुमार दुबे, बासुकी नाथ दुबे, मनोज झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...