भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि

रजौन, बांका : शनिवार 17 फरवरी को पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निकट अवस्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन परिसर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समर्थकों एवं अनुयायियों ने कार्यक्रम आयोजित करते हुए उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम का संचालन जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन अध्यक्ष विष्णु देव ठाकुर कर रहे थे। विष्णु देव ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने 100वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारत रत्न प्रदान कर देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। वहीं इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, उप प्रमुख गुड्डू राजा, पूर्व प्रमुख सह राजावर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अवधेश यादव, समाजवादी नेता अनिल सिंह चंद्रवंशी, सच्चिदानंद सिंह, दिवाकर प्रसाद यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राजावर पंचायत के पूर्व मुखिया  मंदारेश्वर ठाकुर, कांग्रेसी नेता मंदारेश्वर उर्फ मंटू, राजद नेता सुरेश यादव, अरविंद यादव, दयानंद यादव, संजय यादव, रामविलास पासवान, पप्पू ठाकुर, विनोद ठाकुर, भारती मंडल, मीरा देवी, संजू देवी सहित काफी संख्या में जननायक कर्पूरी ठाकुर के समर्थक एवं उनके अनुयायियों ने तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post