प्रेमी प्रेमिका बने पति पत्नी

प्रेमी प्रेमिका बने पति पत्नी

बांका:चांदन प्रखंड में इन दिनों युवा प्रेमी प्रेमिका के जोड़े की शादी का सिलसिला लगातार जारी है।इसी कड़ी में एक औऱ इजाफा शुक्रवार देर रात को हुआ जहां स्थानीय शिवमंदिर में एक प्रेमी जोड़े की शादी का कई लोग गवाह बने औऱ दोनों को आशीर्वाद भी दिया। यह जोड़ा प्रेमिका लड़की प्रखंड मुख्यालय के गादी टोला निवासी सावित्री कुमारी जबकि प्रेमी लड़का झारखंड के देवघर के कर्णगढ़ गांव का निवासी बताया गया है। उक्त लड़के का अपने एक दोस्त के साथ बराबर चांदन आना जाना होता था। इसी दौरान दोनों में कई साल से प्रेम हो गया था। लड़के के माता पिता इस विवाह का विरोध कर रहे थे। जबकि लड़का इसी के शादी करना चाहता था। इसी को लेकर लड़की ने अपनी प्रेमी को बुला कर मंदिर में शादी कर लिया।


Post a Comment

0 Comments