वार्ड में सफाई शुरू

बांका:गांव गांव को स्वच्छ बनाने के लिए प्रखंड के हर वार्ड में कूड़ा ले जाने का काम शुरू कर दिया गया है। चांदन पंचायत में रोजाना सुबह कूड़ा गाड़ी लेकर स्वच्छताग्राही दरवाजे पर खड़ा होकर सीटी बजाकर लोगो को कूड़ा लेकर बाहर आने का संकेत देता है।इससे पूरे वार्ड के लोगो को घर घर से कूड़ा लाकर उस वाहन में डालने के बाद ही वापस जाता है। वार्ड सात के दीपक कुमार सिंहा, हेमंत दुबे,सुनील कुमार,अजित कुमार सरकार की इस व्यवस्था को गांव को साफ सुथरा रखने का बेहतर व्यवस्था बताया है। वही स्वछता ग्राही कारू तुरी बताते है कि उसे यह काम करने में लोगो का प्यार भी मिलता है। साथ ही रोजाना घर घर जाकर कूड़ा ले जाने की जानकारी पंचायत में देना होता है। यह व्यवस्था प्रखंड के लगभग सभी वार्डो में शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया अनिल कुमार का कहना है कि पूरे प्रखंड को साफ सुथरा रखने की जबाबदेही हम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ आम लोगो की भी होती है। इसलिए इसमे सभी को मदद करनी चाहिए। खुले में कूड़ा जमा नही कर ढक्कन वाले कूड़ेदान में करना चाहिए। और जब कूड़ा वाहन जाता है तो उसमें उसे डाल कर अपना कर्तव्य पूरा करे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post