बांका में एक मां ने अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

बांका:जिले के खेसर में एक दर्दनाक घटना ने पूरे खेसर को झकझोर कर रख दिया है इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। बताया जाता है की खेसर के गोंडा गांव में एक साथ फांसी लगाकर दो बच्चे सहित मां की मौत ने सबको सदमे में डाल दिया है।  घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोडा निवासी रणजीत यादव की 24 बर्षीय पत्नी रूबी देवी का शुक्रवार रात कोलकाता में काम करने वाले पति से मोबाइल पर काफी देर तक विवाद हो गया था। जिससे वह पूरी तरह सदमे में आ गयी थी। घटना के समय उसकी सास बीते चार महीने से अपने बेटी के घर उरद्वारी में रहा करती थी। वही उसकी गोतनी मध्यगिरी में हो रहे यज्ञ को देखने गयी थी उसी समय घर को पूरी तरह सुनसान पाकर एक कमरे को अंदर से बंद कर उस महिला ने अपने तीन बर्षीय पुत्र रितिक कुमार और दो बर्ष की पुत्री रितिका कुमारी के साथ खुद फांसी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया है।घटना की जानकारी उसकी गोतनी को तब लगी जब वह अपना घर वापस आयी और दरबाजे को तोड़ कर वहां का नजारा देखा। 


बाद में ग्रामीणों को जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। फिर पुलिस को जानकारी दी गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके पति के आने का इंतजार किया जा रहा है।उसके आने के बाद ही सही बातों की जानकारी हो सकेगी। तब लाश का कागजी खानापूर्ति पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post