शोकसभा

बांका:चांदन प्रखंड भाजपा कार्यालय में मंगलवार शाम बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की आकस्मिक मौत पर एक शौक सभा का आयोजन किया गया। इसमे सुशील मोदी को बिहार के विकास का एक मसीहा बताया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पांडेय ने मीसा के तहत सुशील मोदी के साथ जेल में बिताये गये दिनों को याद करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र बताया। और उनके द्वारा बिहार के विकास के योगदान को याद किया गया। सभी उपस्थित नेताओ ने मोदी के चित्र पर फूल अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौधरी, भाजपा के चंदन सिंहा, सुबोध यादव,बासुकीनाथ दुबे,मनीष शर्मा चुनचुन ठाकुर रमेश राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post