खाली घर से चोरों ने उड़ाए चार लाख से अधिक का सामान

खाली घर से चोरों ने उड़ाए चार लाख से अधिक का सामान

बांका:शुक्रवार की रात चांदन कटोरिया पक्की सड़क के किनारे एक घर से चोरों ने करीब चार लाख का सामान चोरी कर लिया। बताया जाता है कोड़ाडीह निवासी सुरेश कोड़ा प्रखंड मुख्यालय में भाड़े के मकान में रहता था। घटना के दिन उस घर के सभी लोग किसी काम से बाहर चले गये थे। घर पूरी तरह खाली होने का लाभ उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वापस आने चोरी की जानकारी घर वालो को सुबह हुई।चोर दरवाजा खोल कर घर के अंदर प्रवेश कर गया। और घर मे रखा और गोदरेज को खोलकर पांच भर सोना, चांदी का जेवरात, कपड़ा और  30 हजार नकद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जबकि उसी घर के सामने दिन रात पक्की सड़क से पुलिस की गस्ती टीम गुजरती है और कभी कभी तो उसी जगह जांच कार्य भी चलाती है। इससे पूर्व भी पक्की सड़क के किनारे ही कई चोरी की घटना हो चुकी है। जिसमे एक मोबाइल दुकान से चोरी के मामले में तीन चोर को गिरफ्तार भी किया गया था। फिर भी चोरी की घटना लोगो की परेशानी बढ़ा रहा है।थानाध्यक्ष  विष्णुदेव कुमार ने बताया कि चोरी की कोई जानकारी थाने को प्राप्त नही हुआ है।


Post a Comment

0 Comments