सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम

सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम

रजौन,बांका,:प्रखंड के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत पड़घड़ी गांव के वार्ड नम्बर 10 में सोमवार की अहले सुबह मवेशियों का चारा निकालने के दौरान किसी अत्यंत विषैले जंतु के काटने से एक 65 वर्षीय महिला की मौत होने की खबर है। मृतका की पहचान पड़घड़ी ग्राम निवासी विंदेश्वरी प्रसाद सिंह की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत की सूचना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह करीब 5:45 बजे महिला अपने मवेशियों को चारा देने के लिए जब गौशाले में चारा निकालने के लिए गई हुई थी तो उसे किसी अत्यंत विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर उसके परिजन पहुंचे और उक्त सांप की खोजबीन करने लगे, लेकिन तब तक सांप घर से भाग निकला। वहीं कुछ देर बाद महिला की तबियत बिगड़ते देख उसके परिजनों ने उसे आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर मायागंज ले जाना बेहतर समझा, लेकिन मायागंज अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं भागलपुर मायागंज अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत अंतिम संस्कार आदि के लिए परिजनों को शव सौंप दी गई है। मृतका अपने पीछे पति विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, एक पुत्र राकेश कुमार एवं दो पुत्री समेत भरा पड़ा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Post a Comment

0 Comments