सांसद डॉ.संजय जयसवाल की जीत ईमानदारी एवं सच्चाई की जीत है : विशाल


बेतिया। चंपारण लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद डॉ.संजय जयसवाल को लगातार चौथी बार प्रचंड जीत दर्ज करने पर बधाई देने के लिए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन,बेतिया इकाई के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल कुमार मिश्र के नेतृत्व में सांसद आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद डॉ.संजय जयसवाल को को बुके एवं अंगवस्त्र देकर जीत की बधाई दी।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार मिश्र ने  कहा कि सांसद डॉ.संजय जयसवाल की जीत ईमानदारी एवं सच्चाई की जीत है और यह जनता के विश्वास की जीत है,सांसद डॉ.जयसवाल ने प.चंपारण के समुचित विकास के लिए हमेशा समर्पित रहे है,सैकड़ो योजनाओं का सौगात भी जनता को मिला है।जिलाध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा फार्मासिस्ट नियुक्ति प्रक्रिया मे प्राय: आ रहे व्यवधान के निराकरण संबधित विषयों को सांसद महोदय के समक्ष रखा गया एवं विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने हर संभव संगठन के समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष इस विषय को रखने का आश्वासन दिया। मौके पर फार्मासिस्ट केशव कुमार,फार्मासिस्ट प्रणय वर्मा एवं प्रशांत कुमार मौजूद रहें।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post