बांका :चांदन प्रखंड मुख्यालय में पीएचईडी की लापरवाही का खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। लगातार कई माह से बस स्टैंड पर सड़क किनारे पाइप से पानी निकल कर बह रहा है। जिससे वाहन के साथ साथ सड़क किनारे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे पैदल चलने वाले यात्री पर वाहन के पहिये से पानी शरीर पर पड़ता है। और अधिकतर पानी सड़क पर निकल कर बह जाने के कारण लोगो के घरों तक पानी नही पहुंच पा रहा है। इससे भी खराब स्थिति अब वर्णवाल समाज के स्टेशन जाने वाले सड़क के पास हो गयी है। जहां पानी का पूरा पाइप ही फट कर अलग हो गया है। जिससे सारा पानी सड़को पर ही निकल रहा है।यह एक सप्ताह पूर्व से होने के कारण किसी के घरों में पानी नही जा रहा है। जिससे आम लोग पानी खरीद करने को मजबूर है।इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण राजेश वर्णवाल, अनिल वर्णवाल,राजू वर्णवाल,मनोज शर्मा का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाबजूद इसपर कोई ध्यान नही दिया जाता है। इस संबंध में बीडीओ अंजेश कुमार ने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी दे दिया जाएगा। अगर ठीक नही होगा तो डीएम से भी इस मामले में कहा जाएगा। जबकि स्थानीय विधायक मनोज यादव ने कहा कि विभाग की लापरवाही से पानी घरों की बजाय सड़को पर बह रहा है। अगर यह स्थिति रही तो गर्मी में और भी परेशानी होगी। विभाग को मेरे द्वारा इसे ठीक करने के लिए लिखित भी दिया जाएगा।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...