बिहार दिवस में शामिल होने के लिए प्रतियोगिता

बिहार दिवस में शामिल होने के लिए प्रतियोगिता

बांका:जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, के आदेशानुसार शुक्रवार को कन्या मध्य विद्यालय चांदन के परिसर में बिहार दिवस 2025 के अवसर पर तीन तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से पांच एवं कक्षा छह से आठ के बीच इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार के द्वारा प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वर्ग एक से पांच के बच्चों की प्रतियोगिता में गणित ओलंपियाड में -सलोनी कुमारी वर्ग चार प्रथम, चित्रकला में सोनम कुमारी वर्ग पंचम प्रथम, प्रश्नोत्तरी क्विज में मोहित कुमार वर्ग पंचम प्रथम वर्ग


छह से आठ के गणित ओलंपियाड -अंशिका वर्णवाल वर्ग अष्टम प्रथम चित्रकला सौम्या पांडेय वर्ग सप्तम प्रथम प्रश्नोतरी क्वीज में रौनक राज वर्ग सप्तम प्रथम ये सभी विजेता कल दिनांक आज होने वाले प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। पुनः प्रखंड के विजेता जिला और जिला के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22 से 24 मार्च  को शामिल होंगे। इस वर्ष बिहार दिवस  का थीम उन्नत बिहार-विकसित बिहार है।विद्यालय से प्राचार्य आदित्य कुमार, अवधेश कुमार, शशिकला कुमारी, सुनीता कुमारी, काजल कुमारी, संजीवनी कुमारी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी, नीलम कुमारी, राखी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments