महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम


बांका:प्रोन्नत मध्य विद्यालय चांदन नावाडीह में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शानदार कार्यक्रम के तहत कई तरह की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से रंगोली,चित्रकला प्रतियोगिता, नाट्य प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस सभी कार्यक्रम के पूर्व प्राचार्य संजय कुमार केशरी ने छात्राओं को बताया कि आज देश में महिला किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही है। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर देश के नाम रोशन कर रही है।आज पंचायत से लेकर लोकसभा,शिक्षा संगीत सेना में भी अपनी भागीदारी निभा रही है। इससे पूर्व भी सरोजनी नायडू,झांसी की रानी,मदर टेरेसा,इंदिरा गांधी,लता मंगेशकर भी हमलोगों की शान रही है। इन्हें कोई भुला नही सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली निर्मला टुडू प्रथम,आयुषी रानी द्वितीय, फूल कुमारी तृतीय स्थान पर रही जिसे पारितोषिक सहित प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सौरभ मांझी,कुमारी स्नेहलता,आदित्य प्रताप सिंह,रजनी कुमारी, वैद्य प्रकाश मालवीय सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post