स्कूल की छत गिरने से बच्ची घायल

बांका:चांदन प्रखंड के दक्षिणी वारने पंचायत के मंझली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पहली कक्षा में अचानक छत से सीमेंट का बड़ा से भाग टूट कर गिर जाने से एक बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी। घायल बच्ची उसी गांव की बंधन कुमारी बताई जाती है। जो धुरण यादव की छह वर्षीय पुत्री है।  बताया जाता है कि स्कूल खुलने के बाद जब सभी बच्चे अपने अपने कक्षा में बैठे थे। उसी समय अचानक वर्ग प्रथम के छत का बड़ा भाग  बंधन कुमारी जो पहली क्लास में पढ़ती है। उसी के सिर पर गिर गया। जिससे वह वही बेहोश हो गयी। आनन फानन में उसके स्वजनों को सूचना देकर बुलाया गया। जिसको इलाज के बाद घर भेज दिया गया।छत का टुकड़ा गिरते ही सभी बच्चे अपनी कक्षा छोड़ कर भाग गये। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ही स्कूल में मरम्मत का काम हुआ है। लेकिन सिर्फ रंग रोगन कर राशि हड़प लेने के कारण इस प्रकार की घटना हुईं है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post