गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा का केवीके मधौपुर दौरा, किसानों से की बातचीत, वैज्ञानिक प्रयासों की सराहना

गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा का केवीके मधौपुर दौरा, किसानों से की बातचीत, वैज्ञानिक प्रयासों की सराहना

मधौपुर (पश्चिम चंपारण)। बिहार सरकार के गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा ने कृषि विज्ञान केंद्र, मधौपुर का दौरा कर गन्ना उत्पादक किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने गन्ना की उत्पादकता, विपणन, भुगतान में देरी जैसे मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
      अनिल कुमार झा ने केंद्र की वैज्ञानिक गतिविधियों, प्रदर्शन इकाइयों, चौड़ी कतारों में रोपाई, पोषक तत्व प्रबंधन जैसे उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया और इसे किसानों के लिए उपयोगी बताया। साथ ही उन्होंने मशरूम स्पॉन प्रयोगशाला का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता की प्रशंसा की।

गन्ना आयुक्त ने केवीके द्वारा संचालित प्रशिक्षणों, ऑन-फार्म परीक्षणों एवं किसानों के हित में हो रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने केंद्र के प्रमुख डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह और उनकी टीम के कार्यों को अन्य कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। दौरे के दौरान विषय विशेषज्ञों ने भी विभिन्न समाधानपरक गतिविधियों की जानकारी दी।



Post a Comment

0 Comments