DGP विनय कुमार को 'बिहार गौरव सम्मान', मीडिया को बताया लोकतंत्र की मज़बूत आवाज़


पटना। 'डी मीडिया जंक्शन' द्वारा बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को "बिहार गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। पटना स्थित उनके कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ और सम्मान चिह्न भेंट किया।

इस अवसर पर DGP ने मीडिया को लोकतंत्र की सबसे मज़बूत आवाज़ बताते हुए सकारात्मक और उत्तरदायी पत्रकारिता की सराहना की। कार्यक्रम में मीडिया-जंक्शन के संरक्षक चंद्रभूषण पांडेय, मार्गदर्शक नीरज कुमार व डॉ. साकेत रमण तथा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश अस्थाना मौजूद रहे।

प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता, मीडिया कर्मियों के हित और प्रशासन-मीडिया संवाद को सशक्त करने पर बल दिया। समारोह को मीडिया और प्रशासन के बीच सहयोग की दिशा में एक अहम पहल माना गया।

डीजीपी विनय कुमार को “बिहार का गौरव” सम्मान भेंट करते हुए डी मीडिया जंक्शन प्रतिनिधिमंडल। सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post