पितृपक्ष मेला 2025 : गयाजी पहुँचे अब तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु, आज 3.27 लाख ने किया पिंडदान

पितृपक्ष मेला 2025 : गयाजी पहुँचे अब तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु, आज 3.27 लाख ने किया पिंडदान



(आदित्य कुमार दुबे/चम्पारण नीति)
गया। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
21 सितंबर 2025 को मेला क्षेत्र में लगे फुट काउंटिंग मशीन के अनुसार आज 3,27,558 श्रद्धालु, पिंडदानी एवं तीर्थयात्री गयाजी पहुँचे। इसके साथ ही अब तक मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 31,77,663 हो गई है।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की है। आज 3,568 तीर्थयात्रियों ने मेला क्षेत्र में उपलब्ध मेडिकल कैंपों का लाभ उठाया। अब तक कुल 1,19,467 तीर्थयात्री स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं।

गया के विष्णुपद मंदिर और फल्गु तट पर पिंडदान व तर्पण करने वाले श्रद्धालुओं में बिहार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments