रजौन, बांका : धोरैया विधानसभा क्षेत्र के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा बाजार उच्च विद्यालय के निकट अवस्थित सकहारा पंचायत के मकरौंधा गांव के दुर्गा मंदिर मैदान परिसर में शुक्रवार को पूर्व विधायक मनीष कुमार के नेतृत्व में एनडीए का विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत हुई, जहां एनडीए गठबंधन के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं का आगमन हुआ। इस सम्मेलन के क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के अलावे पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा, पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल, राज्यसभा सदस्य शंभूशरण पटेल, बेलहर विधायक मनोज यादव, जमुई के सिकंदरा विधानसभा के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, जदयू प्रदेश संयोजक ई. शंभूशरण, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, रालोमो के युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव निलेश सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। इस कार्यक्रम के निमित्त आने वाले एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं की स्वागत काफी गर्मजोशी के साथ बैंड बाजा और ढोल-नगाड़े की धुनों पर किया गया। वहीं इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं इसके बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित सभी आगत अतिथियों को फूलमाला, बुके एवं अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा एवं संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा कर रहे थे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने एनडीए गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए 2025 से 30 बिहार में फिर से नीतीश और धोरैया में मनीष के नारे को बुलंद किया। इस दौरान एनडीए के सभी नेताओं ने बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा और इसके अलावे सभी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए सरकार को भारी बहुमत से जीताने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगने एवं एनडीए सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराने की अपील की। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राजद के पूर्व कार्यकर्ता सह घुटिया निवासी दयानंद यादव एवं टेकनी निवासी रविंद्र साह अपने समर्थकों के साथ राजद छोड़ केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के हाथों जदयू की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस मौके पर जदयू जिला संगठन प्रभारी संजय राम, भाजपा के जिला प्रभारी प्रणय कुमार, जदयू विधानसभा संगठन प्रभारी शोभाकांत पटेल, लोजपा विधानसभा संगठन प्रभारी विजय पासवान, जदयू प्रदेश सचिव सह कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी महकम कुमारी, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह, जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, धोरैया प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, रजौन दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा विधानसभा प्रभारी बमशंकर साह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत रजक, निरंजन चौधरी, कुंदन मंडल, उत्तम सिंह, विमलेंदु भूषण पाठक, शुभम सिंह सूर्यवंशी, जदयू नेता सह कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष रितेश सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, सचिव संदीप चौधरी, महासचिव भानू भारती, संतोष सिंह, राजेश सिंह, बिनय सिंह, मनोरंजन सिंह, मंतलाल चौहान, मोहम्मद मुजफ्फर, बिमल गुप्ता, राहुल चौधरी, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष निर्मल सिंह, राधे साह, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष सिट्टू सिंह राजबब्बर, लोजपा प्रदेश सचिव नीरज पासवान, सच्चिदानंद यादव, स्कंद कुमार, महेंद्र शर्मा,राधे दास समेत दर्जनों की संख्या में जदयू व भाजपा सहित एनडीए घटक दल के बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ता, नेता व समर्थकों के अलावे धोरैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए महिला-पुरुष आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट : समाचार संपादक -कुमुद रंजन राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...