चम्पारण फाऊण्डेशन ने मनाया शिक्षक दिवस



चम्पारण नीति/बेतिया(पश्चिमी चम्पारण,बिहार)

बेतिया के सिद्धार्थ होटल में चंपारण फाउंडेशन बेतिया ने जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला से सम्मानित कर उन्हें उपहार एवं सम्मान पत्र प्रदान किया।

फाउंडेशन के सदस्य शिक्षक दंपति श्रीमती वंदना सिन्हा एवं श्री रंजीत कुमार वर्मा के सुपुत्र पीयूष कुमार का मेडिकल में नामांकन की खुशी में सभी सम्मानित शिक्षकों, फाउंडेशन के सदस्यों तथा गणमान्य अतिथियों को शानदार प्रीति भोज दिया गया।

कार्यक्रम में आने वाले सभी सम्मानित शिक्षकों अतिथियों को चंपारण फाउंडेशन की ओर से बतौर समन्वयक ने आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post