एमओ को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

एमओ को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

रजौन,बांका: रजौन के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनजीत महेश्वरी का स्थानांतरण कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड हो जाने पर गुरुवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। बता दें कि मनजीत महेश्वरी रजौन प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में 22 दिसंबर 2022 से पदस्थापित थीं। वहीं गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन स्थित प्रशाल परिसर में एडीएसओ उमाकांत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में एवं प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस विदाई समारोह के क्रम में प्रखंड के सभी डीलरों की ओर से उन्हें फूलमाला, बुके व अंग वस्त्र आदि देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह का संचालन प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव कर रहे थे। इस मौके पर प्रखंड के कनीय अधिकारियों से लेकर डीलर संघ ने एमओ मनजीत महेश्वरी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस विदाई समारोह के क्रम में प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव, डीलर संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, एडीएसओ उमाकांत शर्मा, बीपीआरओ दीपशिखा, सीडीपीओ चंचला कुमारी, महिला पर्यवेक्षका सावित्री, शुभांगी, नेहा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार सिंह, एफसीआई गोदाम के डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार सिंह, रजौन उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार, विकास मित्र अशोक दास, डीलर शिवशंकर यादव, गंगा हरिजन, उपेंद्र रजक, बसंतलाल रजक, राजेंद्र यादव, सतीश यादव, महेश दास, राजेंद्र दास, राजेंद्र महतो सहित प्रखंड के सभी डीलरों के अलावे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट: चंपारण नीति समाचार संपादक कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments