पर्चाधारियों एवं भूमिहीनों के साथ बैठक : मंथन

    बैठक में शामिल भूमिहीन व पर्चाधारी,बगहा

चम्पारण नीति / बेतिया (प.च.)
  आज 29 सितम्बर को बगहा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बहुअरवा और सलहा में पर्चाधारियों, भूमिहीनों के साथ बैठक का हुआ आयोजन।                                            बैठक को सम्बोधित करते हुए "लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान" के राष्ट्रीय सह संयोजक मंथन ने कहा कि जो सरकार पिछले बीस वर्षों में परचाधारियों को जमीन नहीं दे सकी, विस्थापितों को 5 डी0 भूमि नहीं दे सकी, पीपी का पर्चा नहीं दे सकी, अदालतों में 50 वर्षों से चल रहे सिलिंग केसों का न्याय नहीं करा सकी और वास भूमिहीनों को दिए गए पर्चे की भूमि पर दखल-कब्जा नही करा सकी। वैसी सरकार को कतई वोट नही देना चाहिए। बैठक में शामिल ग्रामीणों ने आप बीती दुख- दर्द और हो परेशानियों को साझा किया। साथ ही कार्यक्रम के अन्त कई अन्य वक्ताओं ने यह अपील किया अब तक दलीय नेताओं, मंत्रियों सहित सरकार और सरकार के अफसरों ने केवल आश्वासन के जाल में हमे उलझा कर रखे हुए है।
        हमारी समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नही है ऐसी स्थिति में हमे वैसी के समर्थन में वोट नही करना चाहिए। जो सरकार हम गरीबों के साथ खडा़ हो सके, हमारी समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो। वैसी सरकार के पक्ष में अब हमे खड़ा होनी चाहिए और वोट भी करनी चाहिए।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post