शांतिपूर्ण था एनडीए का बंद

बांका : गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा सुबह सात बजे से 12 बजे तक चांदन प्रखंड में बाजार को बंद करवाया गया एवं देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग को बंद कर बिहार के दरभंगा जिले में महागठबंधन के मंच से देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गवासी मां के लिए किए गए अमर्यादित भाषा का प्रयोग एवं गाली देने के विरोध में राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव खिलाफ नारेबाजी करते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी की मांग की गई, एवं घोर निंदा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक हरे कृष्ण पांडेय, पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव,जिला उपाध्यक्ष एवं कटोरिया विधानसभा प्रभारी चंदन सिंहा, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन पांडेय, मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, जदयू अध्यक्ष दीपक भारती, लोजपा रामबिलास के अध्यक्ष अरुण झा,बीस सूत्री अध्यक्ष भगवान चौधरी, ज्योतिंद्र चौधरी बासुकीनाथ दूबे, बेचन महतो, सुबोध यादव, रानी झा, विजय गुप्ता,चंद्रनारायण तांती , उषा देवी, मणिकांत भारती, रिखिया देवी, ममता कुमारी सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post