संग्रामपुर में काली पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न



तारापुर /मुंगेर /आगामी काली पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर संग्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान संभावित समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्रशासन को दी। थाना अध्यक्ष झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, इसलिए सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने और किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करने की अपील की।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि काली पूजा विसर्जन में डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित पूजा समिति जिम्मेदार मानी जाएगी। दीपावली के दौरान बच्चों को असुरक्षित व नकली पटाखों से दूर रखने की सलाह दी गई। छठ पर्व को लेकर सभी घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रखंड जदयू अध्यक्ष कमलनयन सिंह, प्रमोद भगत, जयकुमार सिंह, राधे रजक, शिवकुमार शिवन, संतोष राय, राजेश केशरी, गंगा साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post