दुर्घटना में मृतक परिजन से विधायक ने किया मुलाकात

बांका :बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के पश्चिमी कटसकरा  पंचायत के  बगरो गांव पहुंचे जहां विगत दिनों तुलसी सिंह के निधन पर उनके घर पहुंचकर  गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। परिवारों को इस दुख के घड़ी में ईश्वर से साहस वह दुख सहने का हिम्मत देने की कामना किया। उन्होंने कहा इस दुख घड़ी में वह उनके परिवार के साथ है। उसके बाद वे प्रखंड मुख्यालय के जदयू के नेता रजत सिंहा के आवास नावाडीह पहुंचे जहां विगत दिनों उनके चाचा राकेश कुमार सिंहा का अपने घर नावाडीह से बांका जाने के दौरान झिरवा  के पास मोटरसाइकिल  दुर्घटना में निधन हो गया था उनके परिवार में भी पहुंचकर गहरी शोक संवेदना उन्होंने प्रकट किया उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी सहायता होगा हर संभव वह दिलाने का प्रयास करेंगे। उसके बाद विधायक मनोज यादव  प्रखंड के कोरिया गांव पहुंचे जहां  वीरेंद्र यादव जिसकी मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई थी उसके  परिजनों से मुलाकात किया उसके बाद मनोज यादव विभिन्न गांव में पहुंचकर जनता से जन संवाद भी कायम किया उन्होंने हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुखिया भैरो मारिक,रितेश रंजन सत्तन यादव, सहित दर्जन भर कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post