पंचायत समिति की बैठक में आंगनबाड़ी, जीविका एवं निबंधित मजदूरों का मुद्दा छाया रहा

पंचायत समिति की बैठक में आंगनबाड़ी, जीविका एवं निबंधित मजदूरों का मुद्दा छाया रहा

रजौन',बांका :-प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख रूबी कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन बीडीओ अंतिमा कुमारी कर रही थी। पंचायत समिति की इस बैठक में प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख गुड्डू राजा, बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ कुमारी सुषमा, रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, अंचल राजस्व पदाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना कुमारी, सीडीपीओ कंचनलता कुमारी, मनरेगा पीओ धर्मेंद्र कुमार, बीईओ सह बीसीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क, बीसीईओ सन्नी कुमार, पीएचईडी जेई पवन कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. गुलाबचंद, जीविका सीसी मिथुन कुमार, विद्युत विभाग के आईटी मैनेजर दीपक कुमार, प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर संजय प्रसाद सिंह सहित सभी विभाग के पदाधिकारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। पंचायत समिति की इस बैठक में पंसस निलेश प्रसाद ने सदन में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्यान आकर्षित करते हुए सही मापदंडों के अनुरूप धरातल पर निर्धारित समय अनुसार केंद्र का संचालन करने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। वहीं कई पंचायत समिति सदस्यों ने विरोध जताते हुए कहा प्रखंड का कोई भी केंद्र सही समय सीमा पर संचालित नहीं होता है। सीडीपीओ कंचनलता ने सदन को जानकारी देते हुए बताया हम अभी नए हैं। वहीं उप प्रमुख गुड्डू राजा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पोषाहार मेनू के अनुसार नहीं दिया जाता है। इसको लेकर उन्होंने महिला पर्यवेक्षकों पर केंद्र संचालन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं वरीय पंसस उदय पासवान, मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा सहित कई सदन के सदस्यों ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि जीविका दीदी द्वारा सरकार द्वारा दिए गए 10 हजार की राशि दिलवाने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया है। जीविका में नए लोगों को सदस्य बनाने के लिए जिसने चढ़ावा भेंट किया, बस उन्हीं लोगों का नई सूची में नाम जोड़कर लाभ दिलवाया गया है। वहीं इसी प्रकार पंसस उदय पासवान ने भी निबंधित मजदूरों को पोशाक के रूप में मिलने वाले 5000 रुपया दिलाने के नाम पर बिचौलिए-दलाल हावी रहने की बात सदन में जोरदार तरीके से रखा। पंचायत समिति की इस बैठक में प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर संजय प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना की वेबसाइट खुल गई है, जिन किसानों को रवि फसल या कृषि यांत्रिकीकरण योजना का लाभ लेना है, वैसे किसान वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बैठक में प्रमुख रूबी कुमारी ने रजौन पंचायत अंतर्गत वार्ड नम्बर 3 एवं 4 नवटोलिया गांव में पिछले 1 माह से चल रहे पेयजल की समस्या को जल्द से जल्द दुरस्त करने को कहा है। पंचायत समिति की इस बैठक में मुखिया मनोज कुमार दास, भैरो सिंह कुशवाहा, श्रवण मंडल, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, अनिल मंडल, मेघु पासवान सहित कई अन्य मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे। वहीं इस बैठक में उठाए गए हर सवालों को प्रखंड नजीर चेतन आनंद सूचीबद्ध कर रहे थे।

रिपोर्ट: चंपारण नीति समाचार संपादक- कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments