महिला हिंसा के खिलाफ अभियान

महिला हिंसा के खिलाफ अभियान

चम्पारण नीति / बेतिया/ पश्चिमी चम्पारण:-  महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जागरूकता अभियान की आज शुरुआत.
        महिलाओं के साथ महिला हिंसा पर संवाद
         मिली जानकारी के अनुसार जिले की एक स्वयंसेवी संस्था " स्वधा महिला समाख्या" पश्चिमी चम्पारण की प्रयास से महिलाओं और किशोरियों को जागरूक व सचेत करने की उद्देश्य से पंचायतों में बैठकों का लगातार आयोजन किया जायेगा।
       घरेलु हिंसा विषयक किशोरियों के साथ चर्चा
          यह बैठक 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगी। इन बैठकों में स्वधा महिला समाख्या की पदाधिकारी, स्वयंसेवी महिला शामिल होकर महिलाओं/किशोरियों को महिला के प्रकार पर प्रकाश डालते हुए यह बता रही है कि घरेलू हिंसा व सामाजिक हिंसा कैसे, कब, क्यों होता है। हम महिलाओं व किशोरियों को कैसे सुरक्षित होना है। इसके लिए लोभ, लालच और बहकावे में नही आना होगा क्योंकि महिलाओं का शोषण और महिला केवल घर से बाहर ही नही बल्कि घर में भी होती है।
       इस अभियान को गाँव-गाँव तक पहँचाने में स्वधा महिला समाख्या की दर्जनों महिलाएं लगी हुई है और अभियान का नेतृत्व संस्था की शारदा देवी एवं लक्ष्मी देवी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments