धाय हरणा में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन, पंच परिवर्तन और एकजुटता पर दिया जोर

धाय हरणा में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन, पंच परिवर्तन और एकजुटता पर दिया जोर

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड के धाय हरणा खेल मैदान परिसर में रविवार को धाय हरणा-महगामा मंडल एवं सुजालकोरामा मंडल का संयुक्त रूप से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता कमलेश्वरी साह और संचालन मंडल प्रमुख अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद गांव की बच्चियों ने स्वागत गान से सबका मन मोह लिया। इस सम्मेलन में भजन-कीर्तन और देशभक्ति गीतों के बीच वक्ताओं ने जाति-पाती त्यागकर हिंदुओं को एकजुट होने की अपील की। मुख्य वक्ता संघ के जिला कार्यवाह ऋषि कुमार ने शताब्दी वर्ष के संकल्प 'पंच परिवर्तन' - सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व-आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यबोध पर विशेष जोर दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रजौन उत्तरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सकहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, धाय हरणा-महगामा पंचायत के पूर्व मुखिया छोटे लाल सिंह, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक कुमुद रंजन राव एवं मुख्य वक्ता के रूप में संघ के जिला कार्यवाह ऋषि कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के जिला सह कार्यवाह अमरेंद्र कुमार, रजौन खंड सह कार्यवाह जितेंद्र कुमार ठाकुर, सुजालकोरामा मंडल प्रमुख ई. मनीष कुमार, छंगूरी पासवान, प्रदीप दास, सिकंदर यादव एवं जीवन दीप जैसे समर्पित स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। ​इस मौके पर धाय हरणा-महगामा पंचायत के पूर्व मुखिया छोटे लाल सिंह, पूर्व उप मुखिया रघुवन दास, डॉ. संजय कुमार सिंह, परमानंद सिंह, रंजीत कुमार सिंह, बसंत लाल रजक, अशोक सिंह, जवाहर सिंह सहित काफी संख्या में स्वयंसेवकों के साथ-साथ इलाके के गणमान्य प्रबुद्धजन एवं महिला-पुरुष उपस्थित थे। इस भव्य कार्यक्रम का समापन भारत माता की सामूहिक आरती होने के बाद प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments