तीन वारंटी गिरफ्तार

तीन वारंटी गिरफ्तार

जितेंद्र पाठक
 टेटिया बंबर (मुंगेर):अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन नामजद वारंटी को टेटिया बंबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया । जानकारी के अनुसार यह तीनों व्यक्ति अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे ।थाना प्रभारी टेटिया बंबर मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि अराजी तिलकारी गांव निवासी वकील यादव और श्रवण कुमार के साथ संग्रामपुर कटियारी गांव के गौतम दास को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में नामजद है और बहुत दिनों से फरार चल रहे थे । संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा इन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। 

Post a Comment

0 Comments