वयोवृद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक प्रहलाद सिंह का निधन, शोक में डूबा रजौन क्षेत्र

वयोवृद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक प्रहलाद सिंह का निधन, शोक में डूबा रजौन क्षेत्र

रजौन, बांका : प्रखंड के धर्मचक निवासी और क्षेत्र के प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक चिकित्सक प्रहलाद सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 70 वर्षीय प्रहलाद सिंह को रविवार सुबह ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी उषा देवी, पुत्र गुरुदेव सिंह और दो पुत्रियों में सकहारा पंचायत की मुखिया अमृता देवी व सुजीता देवी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ​समाज के प्रति उनके समर्पण और चिकित्सा सेवा को याद करते हुए धोरैया विधायक मनीष कुमार, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव प्रवीण कुमार सिंह, गृह पंचायत के मुखिया चंदा रानी, मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रदेश सचिव मनोज सिंह, पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित अन्य ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके निधन को चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कई पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण चिकित्सकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रिपोर्ट : केआर राव 


Post a Comment

0 Comments