महिला के सहयोग बिना-हर बदलाव अधुरा है : म.कलाम

महिला के सहयोग बिना-हर बदलाव अधुरा है : म.कलाम

चम्पारण नीति /बेतिया(प.च.) अशोक शास्त्री :-  आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन सोफ़वा नरकटियागंज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया।     


कार्यक्रम अंतर्गत गीत,नाटक,शायरी एवं नारों द्वारा महिलाओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया । महिलाओं ने शपथ लिया कि हम एक अच्छे अभिभावक की भूमिका निभाते हुए बाल विवाह , बाल मजदूरी को मिटाएंगे एवं बच्चों को नियमित विद्यालय भेजेंगे। जीविका नरकटियागंज के GRP संजय ठाकुर, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी बात रखी। स्थानीय मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में म.कलाम ने सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की ।
          

Post a Comment

0 Comments