स्वस्थ शरीर से स्वस्थ समाज का निर्माण – प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय

स्वस्थ शरीर से स्वस्थ समाज का निर्माण – प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय

गोरखपुर। गुरुवार को हरि सहाय लॉ कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पंचम दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने की।
अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि आज किडनी दिवस है और योग के माध्यम से किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने में सहायक है।
कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने कपालभाति, प्राणायाम सहित कई योग क्रियाएँ कीं।
इस अवसर पर कॉलेज के सहायक आचार्य स्वप्निल पांडे, जावेद अनवर, राहुल यादव, अनुपम सिंह, पूजा मिश्रा, प्रभात पांडे और प्रगति यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्मचारी विजय पाठक, नीतीश पांडे, विशाल विश्वकर्मा, मनीष दुबे, विपिन चौधरी, अवधेश, नीलम और ऊषा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्वयंसेविकाएँ स्नेहा तिवारी, सिद्धि तिवारी और कस्तूभ सहित विधि की अन्य छात्राएँ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन निमिषा यादव, शिक्षा पांडे और काजल गौंड ने किया।


Post a Comment

0 Comments