अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान


(आदित्य कुमार दुबे/चम्पारण नीति)
बेतिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानव अधिकार सुरक्षा संघ भारत और ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में संत घाट स्थित एक विद्यालय में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक लालबाबू प्रसाद ने की तथा संचालन बिहार प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने किया।
कार्यक्रम में रीता कुमारी, शशि देवी, रेणुका भट्ट और रिंकी देवी सहित अन्य महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक रहने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर डॉ. आर.के. गिरी के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को कलम और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजय राव, मोहम्मद असलम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments