गोरखपुर में हरि सहाय लॉ कॉलेज का सप्तदिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न




गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज, ताल कंदला (नरही), तारामंडल रोड, गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार, 14 मार्च 2026 को महाविद्यालय सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश द्विवेदी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि रमेश द्विवेदी ने स्वयंसेवकों को कृषि और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिस देश के युवा और पर्यावरण स्वस्थ होते हैं, वह समाज और राष्ट्र भी समृद्ध बनता है।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को आत्मबल बढ़ाने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने भी स्वयंसेवकों से समाज में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समापन अवसर पर स्वयंसेवक सपना पांडेय, शिखा साहनी सहित अन्य छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और एनएसएस शिविर से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंदा यादव ने किया।
इस अवसर पर सहायक आचार्य स्वप्निल पांडे, जावेद अनवर, राहुल यादव, अनुपम सिंह, चंदा यादव, प्रोजित श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा तथा कर्मचारी वर्ग में विजय पाठक, नीतीश, विशाल, मनीष, विपिन, अवधेश, नीलम और ऊषा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post