रजौन में तालाब से 15 क्विंटल मछली चोरी, जदयू नेता के पुत्र ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

​रजौन ,बांका ;- रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसपिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चकसपिया निवासी वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह के पुत्र एवं समर्पित जदयू नेता कौशल किशोर के तालाब से अज्ञात चोरों ने लगभग 15 क्विंटल मछली की चोरी कर ली। पीड़ित कौशल किशोर चकसपिया मौजा स्थित नरीपा सड़क के किनारे अपने दो तालाबों में पिछले एक वर्ष से मत्स्य पालन का कार्य कर रहे थे। गत 24 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके तालाब में जाल डालकर लगभग 15 क्विंटल मछली निकाल ली और आसानी से फरार हो गए। सुबह जब वे तालाब पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मामले पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित कौशल किशोर ने बताया कि चोरों की इस करतूत से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित ने रजौन थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित कौशल किशोर द्वारा सौंपे गए लिखित आवेदन के आधार पर रजौन पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और चोरों की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post