रजौन एवं सिंहनान में 'सहयोग शिविर' का हुआ भव्य आयोजन, प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच निपटाए गए कई मामले, सिंहनान में सार्वजनिक पुस्तकालय का भी हुआ उद्घाटन

​रजौन ,बांका ;-बांका जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी जन-कल्याणकारी पहल 'सहयोग शिविर' के चौथे चरण के तहत मंगलवार (07 जुलाई) को रजौन प्रखंड के रजौन एवं सिंहनान पंचायत भवन में विशेष शिविरों का सफल आयोजन किया गया। "प्रशासन आपके द्वार" के इस महाअभियान की कमान संभालते हुए और इसकी सख्त निगरानी के लिए जिला व अनुमंडल स्तरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंतिमा कुमारी, राजस्व अधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव और रजौन सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सुबह से ही मुस्तैद रहे। विशेष रूप से रजौन पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान जिला व प्रखंड स्तर के तमाम अधिकारी व कर्मी डटे रहे, जिनमें एमओ राजबाला सिंह, सीडीपीओ चंचला कुमारी, 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' के पीओ धर्मेंद्र कुमार, बीईओ सह बीसीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क, जीविका बीपीएम मुकेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी तारकेश्वर रजक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय कुमार निराला और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार शामिल थे। इनके साथ ही तकनीकी और अन्य विभागों से कृषि विभाग के जेई राजीव रंजन, पीएचईडी विभाग के जेई पवन कुमार, विद्युत विभाग के जेई राजाराम प्रसाद व टेक्नीशियन बिकेश कुमार, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश भारती, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद सलमान व डॉ. गुलाम मुस्तफा, एएनएम रेणु कुमारी व सपना कुमारी राखी, बीआरसी डाटा एंट्री ऑपरेटर पूजा सिंह, आवास सहायक शिंपू कुमार मिश्रा, विकास मित्र घनश्याम दास, राजेश कुमार व अशोक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक जयहिंद कुमार और राजस्व कर्मचारी गुड्डू कुमार, प्रखंड प्रधान सहायक संतोष कुमार सिंह, प्रखंड नाजिर चेतन आनंद, अंचल प्रधान सहायक प्रफुल्ल कुमार सिंह और अंचल नाजिर मनीष कुमार सहित सभी प्रमुख विभागों के कर्मी जनता की सेवा में तत्पर दिखे, जहां अलग-अलग समर्पित स्टॉल लगाकर शिविर में आए लोगों के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं की समीक्षा की जा रही थी। इस जनकल्याणकारी अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी दोनों पंचायतों में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें रजौन की मुखिया रंजना देवी, विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट समाधान को लेकर काफी तत्पर दिखे। गौरतलब हो कि दोनों पंचायतों के पंचायत सचिव अनिल कुमार पंकज दोनों स्थानों पर आयोजित शिविरों में पूरी सक्रियता के साथ मुस्तैद देखे गए। शिविर के दौरान एक और बड़ा और सराहनीय कदम तब देखने को मिला जब सिंहनान में इस सहयोग शिविर के आयोजन के साथ-साथ ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक नए 'सार्वजनिक पुस्तकालय' का भी भव्य उद्घाटन किया गया। इस पुस्तकालय का उद्घाटन जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी, बीडीओ अंतिमा कुमारी, सिंहनान पंचायत के मुखिया रविंद्र कुमार वर्मा एवं सरपंच मुकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के इस समन्वित व जन-हितैषी प्रयास से सुदूर ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों लोगों को एक ही छत के नीचे अपनी समस्याओं से बड़ी राहत मिली है।
रिपोर्ट :- केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post