रजौन में सीओ कुमारी सुषमा की गोद भराई रस्म के साथ हुई सम्मानजनक विदाई

​रजौन ,बांका :- बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत रजौन की निवर्तमान अंचलाधिकारी (सीओ) कुमारी सुषमा को शुक्रवार (10 जुलाई) को प्रखंड सह अंचल कर्मियों द्वारा भव्य विदाई दी गई। कुमारी सुषमा, जिन्होंने अपने तबादले में आंशिक संशोधन कराते हुए अब सारण (छपरा) जिले के लहलादपुर अंचल में नई जिम्मेदारी ली है, फिलहाल आगामी 6 महीनों तक मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) पर रहेंगी। उनके सम्मान में शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रमुख रूबी कुमारी ने की। इस ऐतिहासिक और भावुक क्षण का सबसे अनोखा और मार्मिक मोड़ तब आया, जब सीडीपीओ चंचला कुमारी द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सीओ कुमारी सुषमा की विशेष विदाई गोद भराई रस्म संपन्न की गई। इसी बीच सीडीपीओ ने एक बेहद मार्मिक विदाई गीत गाकर वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों की आंखें नम कर दीं और पूरे माहौल को गमगीन बना दिया। इस विदाई समारोह में उपस्थित बीडीओ अंतिमा कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी तारकेश्वर रजक, अंचल प्रधान सहायक प्रफुल्ल कुमार सिंह, अंचल नाजिर मनीष कुमार, अंचल अमीन सुरेंद्र राउत, सुषमा स्वराज, सुमन शुक्ला, राजस्व कर्मचारी पंडित शशि भूषण प्रजापति, लाला कुमार, गुड्डू कुमार, सुशील कुमार, आशुतोष कुमार और बबीता कुमारी के अलावे प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य निलेश प्रसाद, लालमोहन मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल रजक, पत्रकार कुमुद रंजन राव, जदयू नेता सह वार्ड सदस्य मो. मुस्तफा और रजौन की आंगनबाड़ी सेविका कुमारी नेमिषा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कुमारी सुषमा को फूलमाला, अंगवस्त्र, बुके और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। सभी वक्ताओं ने उनके ढाई साल के कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए उन्हें एक शांत, मृदुभाषी व कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताया। कुमारी सुषमा के पूर्व के कार्यकाल पर नजर डालें तो उन्होंने अपना पहला योगदान मुंगेर जिले के तारापुर में 3 अक्टूबर 2019 को दिया था, जिसके बाद उनका दूसरा पदस्थापना छपरा के एकमा अंचल में 12 अगस्त 2020 को हुआ और वर्तमान में वे 12 फरवरी 2024 से रजौन में कार्यरत थीं, जहां उनका कार्यकाल बेहद प्रशंसनीय रहा। विदाई की इस बेला में कुमारी सुषमा काफी भावुक और मायूस नजर आईं। उन्होंने रजौन प्रखंड सह अंचल वासियों का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों से उन्हें जो असीम प्यार और सम्मान मिला है, वह सदा उनकी सुनहरी यादों में बसा रहेगा।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post