रजौन,बांका :- रजौन बाजार स्थित सिनेमा हॉल गली में संचालित बंधन बैंक शाखा का 11वां स्थापना दिवस शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बैंककर्मियों और स्थानीय ग्राहकों ने मिलकर इस खास दिन का जश्न मनाया। समारोह की शुरुआत में बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार एवं भवन मालिक सह नियमित ग्राहक सुमन कुमार राव ने संयुक्त रूप से केक काटा। इसके पश्चात उपस्थित सभी बैंककर्मियों, ग्राहकों और अतिथियों के बीच केक, मिठाई आदि का वितरण किया गया। बता दें कि बंधन बैंक की स्थापना 23 अगस्त 2015 को हुई थी। इस वर्ष 23 अगस्त को रविवार पड़ने तथा शनिवार को भी बैंक अवकाश रहने के कारण यह स्थापना दिवस समारोह निर्धारित तिथि से दो दिन पूर्व ही आयोजित कर लिया गया। शाखा प्रबंधक ने बैंक की 11 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया और बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर बैंक के खजांची श्रीराम कुमार, फील्ड ऑफिसर रोहित कुमार, मंटू कुमार, सोनू कुमार, भवेश कुमार यादव सहित शाखा के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट'-केआर राव