42 लीटर महुआ शराब के साथ भागलपुर के तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त


रजौन,बांका :- नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के नंदूचक गांव से 42 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नंदूचक के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध बाइक सवारों को रोका और तलाशी के दौरान उनके पास से 42 लीटर शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत योगीबीर निवासी कृष्णा कुमार, बादल कुमार और पंकज महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट :-केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post