देर रात तक जाम की स्थिति

बांका:कांवरिया पथ की सारी व्यवस्था रविवार को एक बार फिर जाम के रूप में सामने आई है। समाचार लिखे जाने तक बिहार सीमा दर्दमारा से लेकर ईनारावरण तक पक्की सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जबकि पुलिस बल पैदल और मोटरसाइकिल से वाहन चालकों को एक लाइन में चलने को कह रहे हैं लेकिन वाहन चालक की लापरवाही के कारण आगे बढ़ने की होड़ में इस रविवार भी सड़क पूरी तरह जाम हो गया है।इसमें सबसे अधिक मोटरसाइकिल बम और छोटे वाहन को के साथ रोजाना चलने वाले यात्री वाहन को हो रही है। कुछ वाहन चालकों ने बताया कि हमलोगों को कटोरिया से जसीडीह जाने में पांच घंटे से अधिक का समय लगता है जिससे यात्री से भी बात सुननी पड़ती है।पुलिस और वाहन द्वारा गस्त करने वाली टीम का प्रयास भी सफल नहीं हो रही है।इसका सबसे बड़ा कारण यात्री वाहन का आगे निकलने की होड़ में एक लाइन में नहीं चलना और रास्ते में जहां तहां वाहन को खड़ा करने से होता है। इस जान को लेकर खुद थानाध्यक्ष श्री कांत भारती, सीओ रविकांत कुमार,बीडीओ अंजेश कुमार लगातार प्रयासरत है।लेकिन वाहनों की संख्या को देखते हुए लगता है कि जाम हटाना आसान नहीं होगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post