आदिवासी मिलन दिवस पर दिखी संस्कृति की झलक, विधायक मनोज यादव ने विकास का दिलाया भरोसा

बांका: चांदन प्रखंड के दक्षिणी वारने पंचायत अंतर्गत बाबू महल, नारायणडीह स्थित मथुरा मोड़ में रविवार को भीम नसार क्लब आदिवासी कल्याणकारी सामाजिक संगठन के तत्वावधान में विश्व आदिवासी मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेलहर विधायक मनोज यादव शामिल हुए। विधायक के पहुंचते ही आदिवासी समाज के लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और लोक जीवन की आकर्षक झलक प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर विधायक मनोज यादव ने कहा कि आदिवासी समाज का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह समाज अपनी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर गंभीर है। सड़क, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि बेलहर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में संयोजक अनिल सोरेन, जय किशोर सोरेन, चुनकु लाल मुर्मू, सदानंद मुर्मू, बाबूराम सोरेन, पृथ्वी चंद मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, शशिकांत सोरेन, गणेश सोरेन, मुनि लाल हंसदा, सूरज हंसदा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post