रजौन,बांका :- राजद के वरिष्ठ नेता सह प्रखंड प्रधान महासचिव संजय यादव के आकस्मिक निधन पर शनिवार की संध्या रजौन स्थित प्रखंड राजद कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष बिहारी मंडल ने की। इस शोक सभा के दौरान उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दिवंगत नेता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संजय यादव राजद के एक निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ, संघर्षशील और समर्पित नेता थे। वे सदैव पार्टी संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उनका इस प्रकार अचानक चले जाना राजद परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजद प्रखंड अध्यक्ष बिहारी मंडल, पूर्व उपप्रमुख अवधेश यादव, पूर्व मुखिया जवाहर यादव, सुभाष चंद्र यादव, सीपीआई अंचल मंत्री परमानंद दास, दिवाकर प्रसाद यादव, अरविंद कुमार यादव, प्रियरंजन रविदास, पंकज यादव, उमाशंकर भारती, रामविलास यादव, विजय यादव, आशुतोष आनंद, अनुराग यादव, ओमराज, अनिल यादव, मनीष कुमार, रामविलास पासवान, शिवनारायण हरि, साजन कुमार दास, मुनिलाल यादव सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन एवं राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट;- केआर राव