छोटे भोलेनाथ के साथ कोलकत्ता का कांवरिया बना आकर्षण का केंद्र

बांका:सावन के बाईसवीं दिन सुबह से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच कांवरिया का रैला अपने लक्ष्य बाबाधाम की और नाचते गाते,बोलबम के जयकारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।इसी बीच कोलकाता के 30 कांवरिया का जत्था बाबा भोलेनाथ के बाल रूप को लेकर बाबाधाम जा रहे हैं।यह बाबा का रूप इतना खूबसूरत है कि इस कांवर को कांवरिया पथ में जहां भी रखा जाता है वहां कांवरिया सहित अन्य ग्रामीणों की भीड़ जमा हो जाता है। कोलकाता निवासी शुभ बम,सुरेश बम के नेतृत्व में यह मंडली हर साल बाबा भोलेनाथ के नये नये रूप को लेकर गंगाधाम से बाबाधाम तक आते हैं।इस बर्ष बाबा का स्मूथ रूप लेकर जिसका वजन 130 किलो है सभी मिल कर हंसते गाते नाचते पटनिया धर्मशाला तक आठ दिन में पहुंच चुके हैं । दो दिन बाद बाबा को जलार्पण कर वे वापस लौट जाएंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post