गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज, तालकंदला में मंगलवार को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कानून के छात्रों का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाएं और इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिलीप कुमार राव ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कानून के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. शिखा वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, नीतीश पाण्डेय, केशव शुक्ला, आस्था त्रिपाठी, नीहारिका यादव सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


