बांका: जमीन पर कब्जे के बदले मांगी गयी राशि पर पीड़ित की सूचना मिलते ही विशेष सतर्कता इकाई ने 9 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बांका जिले के चांदन अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बिशेष सतर्कता इकाई की इस अचानक कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए मांगी थी 2 लाख की घूस
बिशेष सतर्कता इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार के अनुसार, चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के झाझा निवासी परिवादी सियाराम कुमारा ने पटना स्थित इस टीम के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का आरोप था कि कोर्ट के आदेश के आलोक में संबंधित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के एवज में अंचल अधिकारी रविकांत कुमार द्वारा 2,000,000 (दो लाख) रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी और तत्काल 20-25 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।
सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर दर्ज हुआ केस
शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले का गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान अंचल अधिकारी रविकांत कुमार द्वारा परिवादी सियाराम कुमार झा से रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी सीओ के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाना में कांड संख्या 24/2026 दर्ज किया गया।
डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर दबोचा
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया। टीम ने चांदन में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही परिवादी ने अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20,000 रुपये की पहली किश्त सौंपी, टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।
आरोपी सीओ से पूछताछ और अग्रतर कार्रवाई जारी
रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी अंचल अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विभाग द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया और गहन अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तार सीओ के योगदान के साथ ही अंचल कार्यालय में भष्टाचार की गंगौत्री बह रही थी कोई भी काम बना रिश्वत के नही होता था। यहां तक कि अवर समाहर्ता औऱ डीसीएलआर के आदेश का पालन भी रिश्वत लेकर किया जाता था जिस कारण लोगो को आदेश पाने के बाबजूद बर्षो कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। इतना ही नही हर प्रकार के काम के लिए पंचायत वार दलाल नियुक्त था। जिसमे सीओ का वाहन चालक भुवन प्रसाद मुख्य भूमिका निभाता था। सीओ की गिरफ्तारी के बाद दलाल को छोड़ कर आम जनता काफी खुश हैं।
जिले के चांदन अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
byआमोद कुमार दुबे
-
0
