बेतिया, 1 सितंबर। नगर निगम, बेतिया क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 से 35 तक मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके निकट ही विभिन्न जनसुविधाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
महापौर और नगर आयुक्त ने सभी सात वार्डों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के काउंटरों, उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई।
नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया। महापौर, उप महापौर और संबंधित वार्ड पार्षदों ने नागरिकों से शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
नगर निगम के अनुसार, सहयोग शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।